EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

कहानी, उपन्यास के अनुवाद में आने वाली समस्याएँ एवं समाधान

डॉ. गजानन सुखदेव चव्हाण

International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology · 05.08.2026 · 796

DOI: 10.48175/ijarsct-37504 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, online erschienen am 05.08.2026. Verfasst von डॉ. गजानन सुखदेव चव्हाण. Die Arbeit nennt 5 Literaturangaben.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

हिंदी भाषा अपने आधुनिक स्वरूप और प्रयोजन के प्रारंभ से ही अनुवाद कार्य से जुड़ी है। पिछले 200 वर्षों में हिंदी अनुवाद का बहुआयामी विकास और विस्तार हुआ है। विश्व के मानचित्र पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर में हिंदी को लोकप्रियता दिलाने में अनुवाद का विशेष महत्त्व रहा है। अनुवाद का महत्त्व आज के विश्व में इतना व्यापक है कि अगर आधुनिक समय को 'अनुवाद का समय' कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अनुवाद सामाजिक-सांस्कृतिक स्तर पर एक तरफ 'ट्रांसलेशन' अर्थात भिन्नता-विस्तार एवं परस्पर आत्मीयता के संचार का महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है, तो दूसरी तरफ एक स्वतंत्र विद्या, एक दुर्लभ अनुशासन बनकर रोजी-रोटी, कामकाज तथा व्यावसायिक विनिमय के लिए एक सशक्त सुदृढ़ सेतु की भूमिका भी निभा रहा है। एक व्यक्ति की, एक समाज की और एक देश की समस्या का विश्लेषण एवं समाधान अनेक व्यक्तियों, अनेक जातियों, अनेक समाजों और अनेक देशों के संदर्भ में होने लगा। इस महत्त्वपूर्ण परिवर्तन को सामने लाने में निस्संदेह अनुवाद का बड़ा हाथ है। इसी की सहायता से अपरिचित संस्कृतियों की आपस में पहचान बनी और अनुवाद ने 'गूंगे के गुड़' का काम किया। आज अनुवाद किसी भी देश की सांस्कृतिक-दार्शनिक परम्पराओं, साहित्यिक मान्यताओं, वैज्ञानिकों आविष्कारों, तकनीकी उपलब्धियों और चिकित्सा सम्बन्धी विकास के विषय में ज्ञान प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बन गया है। वर्तमान समय में कथा साहित्य (उपन्यास और कहानी) के प्रति पाठकों की विशेष रुचि रही है। इसीलिए आज विभिन्न भाषाओं के कथात्मक उपन्यास और कहानी साहित्य का अनुवाद ज्यादा मात्रा में हो रहा है। अनुवाद से उपन्यासों एवं कहानियों की अभिव्यक्ति होती है एवं उसके परिवेश का परिचय मिलता है। इसीलिए आज उपन्यास और कहानी साहित्य के अनुवाद को विशेष महत्त्व मिल रहा है। यह हमारे समाज का प्रतिबिम्ब होता है। कहानियों एवं उपन्यासों के अनुवाद गद्यात्मक होने के कारण इसके अनुवाद में जटिलताएँ अपेक्षाकृत रूप से कम होती हैं, परंतु कथा साहित्य का अपना शिल्प विधान होता है जो अनुवादकों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। शिल्प का विधान स्वयं में ही पुनर्रचना के समान होता है। अनुवादक को मूल लेखक की दार्शनिक विचारधारा को समझकर अनुवाद करना होता है। इसके अतिरिक्त कहानी व उपन्यास में भी कविता व नाटक की भाँति काव्यात्मकता का पुट रहता ही है। कहानी व उपन्यास का अर्थ बिल्कुल सपाटबयानी नहीं होता है। कहानी व उपन्यास के कुछ अंशों में, चाहे वे गद्य में हों या पद्य में, तरल अनुभूति को अपने में समाहित किए हुए काव्यात्मकता उपस्थित रहती है। यह बात अनेक कहानियों व उपन्यासों पर लागू होती है, चाहे वे किसी भी साहित्यकार के हों और चाहे किसी भी भाषा में लिखे हुए हों। हिंदी में अनुवाद कार्य का सबसे पुराना और परंपरागत क्षेत्र साहित्यिक कृतियों का अनुवाद है।

Zitieren

APA

चव्हाण, ड. ग. स. (2026). कहानी, उपन्यास के अनुवाद में आने वाली समस्याएँ एवं समाधान. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology, 796. https://doi.org/10.48175/ijarsct-37504

Vancouver

चव्हाण डगस. कहानी, उपन्यास के अनुवाद में आने वाली समस्याएँ एवं समाधान. International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology. 2026:796. doi:10.48175/ijarsct-37504

BibTeX
@article{2026,
  author = {चव्हाण, डॉ. गजानन सुखदेव},
  title = {कहानी, उपन्यास के अनुवाद में आने वाली समस्याएँ एवं समाधान},
  journal = {International Journal of Advanced Research in Science Communication and Technology},
  year = {2026},
  pages = {796},
  doi = {10.48175/ijarsct-37504}
}
Kostenlos starten →