EUVIMEDEUVIMED entdecken
Open Access · CC BY 4.0

अधिगम संसाधनों के रूप में संग्रहालय के प्रति माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की धारणा का अध्ययन

प्रो. राज शरण शाही, स्वप्निल राज

Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal · 30.03.2026 · 9 (2) · 144-157

DOI: 10.32628/shisrrj26940 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal, online erschienen am 30.03.2026. Verfasst von प्रो. राज शरण शाही und 1 weiteren Autor:innen. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY 4.0).

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

प्रस्तुत शोध का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की संग्रहालय को अधिगम संसाधन के रूप में देखने की धारणा का अध्ययन करना है। समकालीन शिक्षण पद्धतियों में अनुभवात्मक अधिगम को विशेष महत्व प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार के अधिगम के लिए ऐसे संसाधनों की आवश्यकता होती है जो विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से ज्ञान अर्जित करने का अवसर प्रदान करें। संग्रहालय इस दृष्टि से अत्यंत उपयोगी शैक्षिक संसाधन है, क्योंकि यह विद्यार्थियों को वास्तविक वस्तुओं, ऐतिहासिक तथ्यों तथा सांस्कृतिक धरोहरों के माध्यम से सीखने का अवसर देता है। इससे विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ विकसित होती है। प्रस्तुत अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। अध्ययन की समष्टि लखनऊ जनपद के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक थे। अध्ययन हेतु 141 शिक्षकों (66 पुरुष एवं 75 महिला) का चयन स्तरीकृत यादृच्छिक नमूना पद्धति के माध्यम से किया गया। आंकड़ों के संकलन हेतु शोधकर्ता द्वारा निर्मित तीन-बिंदु लिकर्ट स्केल आधारित प्रश्नावली का उपयोग किया गया। संकलित आंकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन तथा t-परीक्षण का प्रयोग किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि माध्यमिक स्तर के शिक्षक संग्रहालय को एक प्रभावी अधिगम संसाधन के रूप में स्वीकार करते हैं। शिक्षकों के अनुसार संग्रहालय विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, विषय की गहन समझ तथा अनुभवात्मक अधिगम को विकसित करने में सहायक होते हैं। हालांकि समय की कमी, प्रशासनिक बाधाएँ, संसाधनों का अभाव तथा प्रशिक्षण की कमी जैसे कारक संग्रहालय आधारित अधिगम के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न करते हैं।

Zitieren

APA

शाही, प. र. श., & राज, स. (2026). अधिगम संसाधनों के रूप में संग्रहालय के प्रति माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की धारणा का अध्ययन. Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal, 9(2), 144-157. https://doi.org/10.32628/shisrrj26940

Vancouver

शाही परश, राज स. अधिगम संसाधनों के रूप में संग्रहालय के प्रति माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की धारणा का अध्ययन. Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal. 2026;9(2):144-157. doi:10.32628/shisrrj26940

BibTeX
@article{2026,
  author = {शाही, प्रो. राज शरण and राज, स्वप्निल},
  title = {अधिगम संसाधनों के रूप में संग्रहालय के प्रति माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की धारणा का अध्ययन},
  journal = {Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal},
  year = {2026},
  volume = {9},
  number = {2},
  pages = {144--157},
  doi = {10.32628/shisrrj26940}
}
Kostenlos starten →