भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति काव्य का आपसी संबंध राग, ताल और काव्य भावों के माध्यम से भक्ति की अभिव्यक्ति का विश्लेषण
Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal · 20.06.2026 · 9 (3) · 73-83
DOI: 10.32628/shisrrj269341 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal, online erschienen am 20.06.2026. Verfasst von सपना शर्मा. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY 4.0).
Abstract (Originalsprache)
भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में संगीत और काव्य का संबंध अत्यंत गहरा, प्राचीन और बहुआयामी रहा है। यदि देखा जाए तो विशेष रूप से भक्ति आंदोलन के संदर्भ में यह संबंध अपनी उच्चता पर दिखाई देता है। जहां काव्य ने आध्यात्मिक अनुभूतियों को शब्द प्रदान किए और संगीत ने उन अनुभूतियों को स्वर एवं लय के माध्यम से जीवंत बना दिया। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति काव्य के आंतरिक संबंधों का विश्लेषण करना है, विशेष रूप से राग, ताल और काव्य भावों के द्वारा भक्ति की अभिव्यक्ति को समझना। भारतीय शास्त्रीय संगीत में राग को भाव अभिव्यक्ति का प्रमुख माध्यम माना जाता रहा है। प्रत्येक राग एक विशेष मनोदशा उत्पन्न करता है, जो श्रोता के मन को प्रभावित करता है। उदाहरण के रूप में राग भैरव गंभीरता और शांति का भाव उत्पन्न करता है, यमन राग श्रद्धा और माधुर्य को व्यक्त करता है जो काव्य मंे निहित भाव और अधिक सशक्त रूप से प्रकट होते हैं। इस प्रकार राग केवल संगीत की सरंचना ही नहीं, बल्कि भावों की आत्मा के रूप में कार्य करता है। काव्य-भाव इस समन्वय का तीसरा महत्वपूर्ण तत्व है। भक्ति काव्य में श्रृंगार, करुण, शांति, और वात्सल्य जैसे भाव प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। जब इन भावों को उपयुक्त राग और ताल के साथ प्रस्तुत किया जाता है, तो वे श्रोता के हृदय को गहराई से स्पर्श करते हैं। उदाहरण के लिए, मीराबाई के भजनों में माधुर्य और विरह का भाव राग और लय के माध्यम से अत्यंत प्रभावी ढंग से व्यक्त होता है, जबकि सूरदास के पदों में वात्सल्य भाव को मधुर रागों के माध्यम से जीवंत किया जाता है।
Zitieren
APA
शर्मा, स. (2026). भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति काव्य का आपसी संबंध राग, ताल और काव्य भावों के माध्यम से भक्ति की अभिव्यक्ति का विश्लेषण. Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal, 9(3), 73-83. https://doi.org/10.32628/shisrrj269341
Vancouver
शर्मा स. भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति काव्य का आपसी संबंध राग, ताल और काव्य भावों के माध्यम से भक्ति की अभिव्यक्ति का विश्लेषण. Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal. 2026;9(3):73-83. doi:10.32628/shisrrj269341
BibTeX
@article{2026,
author = {शर्मा, सपना},
title = {भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति काव्य का आपसी संबंध राग, ताल और काव्य भावों के माध्यम से भक्ति की अभिव्यक्ति का विश्लेषण},
journal = {Shodhshauryam, International Scientific Refereed Research Journal},
year = {2026},
volume = {9},
number = {3},
pages = {73--83},
doi = {10.32628/shisrrj269341}
}
EUVIMED