शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के समायोजन कारकों का जनसांख्यिकीय आधार पर विश्लेषण (लिंग एवं संकाय के संदर्भ में)
International Journal of Scientific Research in Humanities and Social Sciences · 08.05.2026 · 3 (3) · 18-26
DOI: 10.32628/ijsrhss26332 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Scientific Research in Humanities and Social Sciences, online erschienen am 08.05.2026. Verfasst von लक्ष्मी वर्मा und 1 weiteren Autor:innen. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY 4.0).
Abstract (Originalsprache)
इस अध्ययन का उद्देश्य करौली, दौसा एवं भरतपुर जिलों के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों की पाठ्यक्रम समायोजन क्षमता का जनसांख्यिकीय आधार पर विश्लेषण करना है। विशेष रूप से, अध्ययन में लिंग (पुरुष एवं महिला) तथा संकाय (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य) के आधार पर शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक-मनोवैज्ञानिक, संस्थागत तथा सांस्कृतिक-क्षेत्रीय कारकों का तुलनात्मक परीक्षण किया गया है। अध्ययन में वर्णनात्मक सांख्यिकी, स्वतंत्र नमूना t-परीक्षण तथा एक-मार्गीय विचरण विश्लेषण (ANOVA) का उपयोग किया गया। निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि लिंग के आधार पर किसी भी समायोजन कारक में सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुरुष एवं महिला प्रशिक्षणार्थियों की समायोजन क्षमता लगभग समान है। वहीं संकाय के आधार पर विश्लेषण में अधिकांश कारकों में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया, परंतु सामाजिक तथा सांस्कृतिक-क्षेत्रीय कारकों में सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण अंतर परिलक्षित हुआ। इससे संकेत मिलता है कि प्रशिक्षणार्थियों की समायोजन क्षमता पर संकाय का आंशिक प्रभाव हो सकता है, विशेष रूप से सामाजिक अंतःक्रियाओं एवं सांस्कृतिक परिवेश के संदर्भ में। अतः यह अध्ययन दर्शाता है कि समायोजन क्षमता केवल लिंग से प्रभावित नहीं होती, बल्कि अन्य संरचनात्मक एवं सामाजिक कारक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह निष्कर्ष शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में नीतिगत सुधार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विकास हेतु उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
Zitieren
APA
वर्मा, ल., & सोनी, ड. स. (2026). शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के समायोजन कारकों का जनसांख्यिकीय आधार पर विश्लेषण (लिंग एवं संकाय के संदर्भ में). International Journal of Scientific Research in Humanities and Social Sciences, 3(3), 18-26. https://doi.org/10.32628/ijsrhss26332
Vancouver
वर्मा ल, सोनी डस. शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के समायोजन कारकों का जनसांख्यिकीय आधार पर विश्लेषण (लिंग एवं संकाय के संदर्भ में). International Journal of Scientific Research in Humanities and Social Sciences. 2026;3(3):18-26. doi:10.32628/ijsrhss26332
BibTeX
@article{2026,
author = {वर्मा, लक्ष्मी and सोनी, डॉ. सुरेखा},
title = {शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों के समायोजन कारकों का जनसांख्यिकीय आधार पर विश्लेषण (लिंग एवं संकाय के संदर्भ में)},
journal = {International Journal of Scientific Research in Humanities and Social Sciences},
year = {2026},
volume = {3},
number = {3},
pages = {18--26},
doi = {10.32628/ijsrhss26332}
}
EUVIMED