EUVIMEDEUVIMED entdecken
Crossref

तैराकों के प्रदर्शन में सुधार के लिए पोषण और रिकवरी रणनीतियों का एक समग्र समीक्षा अध्ययन

सोमेश राठौर, रंजन कुमार पांडे

International Journal of Physical Education & Sports Sciences · 01.07.2025 · 20 (2) · 90-100

DOI: 10.29070/f3chq864 ↗

Kurz gefasst

Fachartikel in der Zeitschrift International Journal of Physical Education & Sports Sciences, online erschienen am 01.07.2025. Verfasst von सोमेश राठौर und 1 weiteren Autor:innen.

AbstractBibliografische AngabenZitierenVerwandte Studien

Abstract (Originalsprache)

यह शोध अध्ययन “तैराकों के प्रदर्शन सुधार में पोषण और रिकवरी रणनीतियों की भूमिका” विषय पर केंद्रित है, जिसका मुख्य उद्देश्य यह विश्लेषण करना है कि संतुलित पोषण, ऊर्जा प्रबंधन, जलयोजन तथा प्रभावी रिकवरी तकनीकें तैराकों के प्रदर्शन, सहनशक्ति और पुनर्प्राप्ति क्षमता को किस प्रकार प्रभावित करती हैं। अध्ययन की पृष्ठभूमि यह दर्शाती है कि आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में उच्च स्तर के प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए केवल प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है, बल्कि उचित पोषण और वैज्ञानिक रिकवरी रणनीतियाँ भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। विशेष रूप से तैराकी जैसे उच्च ऊर्जा-आधारित खेल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और तरल पदार्थों का संतुलित सेवन प्रदर्शन को सीधे प्रभावित करता है । रिकवरी रणनीतियों के संदर्भ में, शोध यह दर्शाता है कि हाइड्रोथेरेपी, सक्रिय रिकवरी, स्ट्रेचिंग, कम्प्रेशन गारमेंट्स, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार जैसे उपाय मांसपेशियों की थकान को कम करने, चोटों से बचाव करने और प्रदर्शन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विभिन्न रिकवरी तकनीकों का प्रभाव खेल की प्रकृति, प्रशिक्षण की तीव्रता और एथलीट की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार भिन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त, पोषण पूरकों (supplements) के उपयोग के लाभ और संभावित जोखिमों का भी विश्लेषण किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनका उपयोग सावधानीपूर्वक और विशेषज्ञ मार्गदर्शन में किया जाना चाहिए ।

Zitieren

APA

राठौर, स., & पांडे, र. क. (2025). तैराकों के प्रदर्शन में सुधार के लिए पोषण और रिकवरी रणनीतियों का एक समग्र समीक्षा अध्ययन. International Journal of Physical Education & Sports Sciences, 20(2), 90-100. https://doi.org/10.29070/f3chq864

Vancouver

राठौर स, पांडे रक. तैराकों के प्रदर्शन में सुधार के लिए पोषण और रिकवरी रणनीतियों का एक समग्र समीक्षा अध्ययन. International Journal of Physical Education & Sports Sciences. 2025;20(2):90-100. doi:10.29070/f3chq864

BibTeX
@article{2025,
  author = {राठौर, सोमेश and पांडे, रंजन कुमार},
  title = {तैराकों के प्रदर्शन में सुधार के लिए पोषण और रिकवरी रणनीतियों का एक समग्र समीक्षा अध्ययन},
  journal = {International Journal of Physical Education & Sports Sciences},
  year = {2025},
  volume = {20},
  number = {2},
  pages = {90--100},
  doi = {10.29070/f3chq864}
}
Kostenlos starten →