काशी के पारंपरिक शिल्पों का समकालीन फैशन एवं इंटीरियर डिजाइन में अनुप्रयोग: संरक्षण, नवाचार और बाजार संभावनाओं का अध्ययन
Frontiers in Social Sciences Research · 2026
DOI: 10.24113/a5pbdw82 ↗Kurz gefasst
Fachartikel in der Zeitschrift Frontiers in Social Sciences Research, 2026. Verfasst von Dr Sandeep Sachan. Der Volltext ist frei zugänglich (Open Access, CC BY 4.0).
Abstract (Originalsprache)
काशी (वाराणसी) की सांस्कृतिक और शिल्प परंपरा सदियों से भारतीय उपमहाद्वीप की कलात्मक उत्कृष्टता का आधार रही है। भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) से प्रमाणित बनारसी ब्रोकेड बुनाई, गुलाबी मीनाकारी तथा काष्ठ लैकरवेयर शिल्प केवल ऐतिहासिक धरोहर नहीं हैं, बल्कि समकालीन रचनात्मक अर्थव्यवस्था में आर्थिक संवृद्धि के शक्तिशाली माध्यम हैं। वर्तमान परिदृश्य में, यह शिल्प केवल पारंपरिक परिधानों (जैसे विवाह परिधान या साड़ियों) और धार्मिक उपयोग तक सीमित रहने के कारण संकुचित बाजार का सामना कर रहे हैं। प्रस्तुत शोध-पत्र काशी के इन प्रमुख पारंपरिक शिल्पों के समकालीन फैशन (वेस्टर्न व इंडो-वेस्टर्न गारमेंट्स, लक्जरी एक्सेसरीज) और आधुनिक इंटीरियर डिजाइन (सॉफ्ट फर्निशिंग, आर्किटेक्चरल पैनल्स, लाइफस्टाइल आर्टिफैक्ट्स) में अनुप्रयोग की संभावनाओं का व्यवस्थित विश्लेषण करता है। यह अध्ययन डिजाइन हस्तक्षेप (Design Intervention), उन्नत सामग्री-मिश्रण (Material Blending), और सतह अलंकरण (Surface Ornamentation) की तकनीकों का मूल्यांकन करते हुए यह रेखांकित करता है कि कैसे पारंपरिक पहचान को खोए बिना शिल्प का आधुनिकीकरण किया जा सकता है। निष्कर्ष यह दर्शाते हैं कि बहु-विषयी दृष्टिकोण (Cross-disciplinary approach) न केवल कारीगरों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करता है, बल्कि वैश्विक लक्जरी बाजार में काशी के शिल्पों को एक सस्टेनेबल और प्रतिस्पर्धी ब्रांड के रूप में स्थापित करता है।
Zitieren
APA
Sachan, D. S. (2026). काशी के पारंपरिक शिल्पों का समकालीन फैशन एवं इंटीरियर डिजाइन में अनुप्रयोग: संरक्षण, नवाचार और बाजार संभावनाओं का अध्ययन. Frontiers in Social Sciences Research. https://doi.org/10.24113/a5pbdw82
Vancouver
Sachan DS. काशी के पारंपरिक शिल्पों का समकालीन फैशन एवं इंटीरियर डिजाइन में अनुप्रयोग: संरक्षण, नवाचार और बाजार संभावनाओं का अध्ययन. Frontiers in Social Sciences Research. 2026. doi:10.24113/a5pbdw82
BibTeX
@article{Sachan2026,
author = {Sachan, Dr Sandeep},
title = {काशी के पारंपरिक शिल्पों का समकालीन फैशन एवं इंटीरियर डिजाइन में अनुप्रयोग: संरक्षण, नवाचार और बाजार संभावनाओं का अध्ययन},
journal = {Frontiers in Social Sciences Research},
year = {2026},
doi = {10.24113/a5pbdw82}
}
EUVIMED